महाराष्ट्र पंढरपुर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज महासभा समिति कोटा (पंजीकृत)एवम समस्त शिम्पी समाज बहुउदेशिय समाजोन्नती संस्था द्वारा पंढरपुर अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन – विजय परमार
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा रखी गयी बैठक हुई संम्पन्न – विजय परमार
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवानी घाटी में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत और भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश कोरोना से लड़ रहा है, बहुत सारे लोग ये पूछते हैं कि ये साल कब खत्म होगा। उन्होंने कहा कि भारत वीरों का देश है जो कभी चुनौतियों से घबराता नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है। पूरा देश उनके सामने नतमस्तक है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूमिका को और मज़बूत किया है। दुनिया ने भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को भी महसूस किया है। अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने के लिए भारत की ताकत और भारत के कमिटमेंट को देखा है। पीएम ने कहा कि लद्दाख में भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वाले को करारा जवाब मिला है।
कोरोना और अनलॉक पर पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन से ज्यादा सतर्कता हमें अनलॉक के दौरान रहना है। इस बात को हमेशा याद रखिए कि अगर आप मास्क नहीं पहनते हैं, दो गज की दूरी का पालन नहीं करते हैं, या फिर, दूसरी जरूरी सावधानियां नहीं बरतते हैं, तो आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी जोखिम में डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साल में एक चुनौती आए या पचास, नंबर कम-ज्यादा होने से, वो साल, ख़राब नहीं हो जाता। भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल कर, और ज़्यादा निखरकर निकलने का रहा है।
More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-