September 30, 2026

भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वाले को करारा जवाब मिला है- पीए।

Spread the love

मन की बात – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवानी घाटी में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत और भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश कोरोना से लड़ रहा है, बहुत सारे लोग ये पूछते हैं कि ये साल कब खत्म होगा। उन्होंने कहा कि भारत वीरों का देश है जो कभी चुनौतियों से घबराता नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हुए हैं उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है। पूरा देश उनके सामने नतमस्तक है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूमिका को और मज़बूत किया है। दुनिया ने भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को भी महसूस किया है। अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करने के लिए भारत की ताकत और भारत के कमिटमेंट को देखा है। पीएम ने कहा कि लद्दाख में भारत की तरफ आंख उठाकर देखने वाले को करारा जवाब मिला है।

कोरोना और अनलॉक पर पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन से ज्यादा सतर्कता हमें अनलॉक के दौरान रहना है। इस बात को हमेशा याद रखिए कि अगर आप मास्क नहीं पहनते हैं, दो गज की दूरी का पालन नहीं करते हैं, या फिर, दूसरी जरूरी सावधानियां नहीं बरतते हैं, तो आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी जोखिम में डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साल में एक चुनौती आए या पचास, नंबर कम-ज्यादा होने से, वो साल, ख़राब नहीं हो जाता। भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल कर, और ज़्यादा निखरकर निकलने का रहा है।