November 6, 2026

घायल बालक की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत

Spread the love

लालगंज(मीरजापुर): थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव में चार दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल 14 वर्षीय बालक की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मंगलवार को सुबह मौत हो गई।उसके मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
रानीबारी में हंसराज 14वर्ष पुत्र सुरेश से गांव के लोगों से किसी बात को लेकर तू तू मैं गई थी।बात इस कदर बिगड़ी की दो पक्ष आपस में भीड़ गए और मारपीट हो गई।इस मारपीट में हंसराज घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हंसराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया लेकिन हालत विगड़ने पर चिकित्सकों ने बीएचयू भेज दिया जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह हंसराज की मृत्यु हो गई। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर परआरोपियों के गिरफ्तारी में जुट गई।