September 15, 2026

वाराणसी जिले में कोरोना का एक और मामला

Spread the love

वाराणसी। जिले में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। थोड़ी देर पहले 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसमे 2 वाराणसी के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी, जबकि एक बिहार के महिला की।

जानकारी के मुताबिक बीएचयू लैब से देर शाम एक और और सैंपल का परिणाम प्राप्त हुआ। एक नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। 19 वर्षीय यह मरीज ग्राम औढ़े थाना रोहनिया का निवासी है। दिल्ली में 10 + 2 SSC की तैयारी करता था। 17 मई को दिल्ली से ट्रेन द्वारा वाराणसी आया। वाराणसी आने पर स्क्रीनिंग के बाद इसकी सेंपलिंग कराई गई।

इस प्रकार जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 126 हो गई है, 77 स्वस्थ हो है हैं,एक्टिव मरीजों की संख्या 45 है। जबकि 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ग्राम औढ़े थाना रोहनिया नया हॉटस्पॉट बनेगा। इसको मिलाकर हॉटस्पॉट की संख्या 58 हो गई है, 20 ग्रीन जोन में आ चुके हैं,एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 33 है।