November 6, 2026

वाराणसी में COVID-19 की बढ़ी रफ्तार,

Spread the love

वाराणसी। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में फिर वृद्धि हुई है। सोमवार को 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार बढ़ रहा संक्रमण जिला प्रशासन के लिए चुनौती का कारण बनने लगा है।

जानकारी के मुताबिक जनपद में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 5 मरीजों में दो भाई एक 40 वर्षीय दूसरा 24 वर्षीय ग्राम गरखड़ा पोस्ट सिधौरा थाना फूलपुर वाराणसी के निवासी है। मुंबई में एक मजदूरी का कार्य एवं दूसरा ड्राइविंग का कार्य करता था । 13 मई को दोनों एक ट्रक में सवार होकर वाराणसी आए एवं तत्काल ईएसआईसी अस्पताल की फ्लू ओपीडी में जांच कराने पहुंचे जहां लक्षण पाए जाने पर इनका सैंपल लिया गया। 35 वर्षीय तीसरा मरीज ग्राम चिरईगांव थाना चौबेपुर का निवासी है। मुंबई में यह ड्राइविंग का कार्य करता था। 13 मई को ट्रक से वाराणसी आया और ईएसआईसी में जांच कराने पहुंचा जहां लक्षण पाए जाने पर इसका सैंपल लिया गया। ग्राम माधवपुर हरहुआ थाना बड़ागांव निवासी 32 वर्षीय चौथा मरीज मुंबई के मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर काम करता था। यह मरीज ट्रक के माध्यम से वाराणसी पहुंचा एवं उसी दिन ईएसआईसी में जांच कराने के गया जहां लक्षण पाए जाने पर इसका सैंपल लिया गया। 30 वर्षीय पांचवा मरीज ग्राम भरथरा कला थाना चौबेपुर का निवासी है। मुंबई में यह ड्राइविंग का काम करता था। जौनपुर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर यह वाराणसी आया और ईएसआईसी में जांच कराने पहुंचा,जहां लक्षण पाए जाने पर इसका सैंपल लिया गया।

बता दें कि जिले में कुल 101 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए है,जिसमें 65 स्वस्थ हो चुके हैं। 4 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 32 है।