वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमित जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। एक बार फिर जिले में 4 संक्रमित सामने आए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आईएमएस बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर की मौत के बाद उनके परिवार के 4 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। संक्रमितों में मृतक पूर्व प्रोफेसर के इकलौते पुत्र जो कि निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं, बहु, पौत्र और पौत्री शामिल हैं। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया है।
बता दें कि जिले में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या अब 105 हो गई है। जिसमे 33 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 68 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 4 लोगों की मौत हो गई हैं.

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ