September 14, 2026

वाराणसी में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 115 हो गया है।

Spread the love

वाराणसी। जिले में कोरोना से संक्रमितों में भारी इजाफा हुआ है। जहां एक तरफ दोपहर में 4 मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं देर शाम 10 और नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। नए मरीजों के आने के बाद वाराणसी में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 115 हो गया है।

कोरोना के कारण मृत बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर के 4 परिजनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं देर शाम दस और नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को कोरोना के कुल 14 नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि 3 लोग एडी आफिस में काम करने वाले कर्मचारी है। इसके साथ ही सात लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। वहीं मृत बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर के 4 परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।