उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के शहीद जवान श्री अश्विनी कुमार श्री संतोष कुमार श्री चंद्रशेखर मौर्य की वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को सर्वोच्च बलिदान के लिए याद रखा जाएगा। श्री दीक्षित ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सीआरपीएफ जवान श्री अश्विनी श्री संतोष श्री चंद्रशेखर शेखर की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-