July 8, 2026

फिरोजाबाद में दरोगा सहित 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

Spread the love

यूपी कोरोना अपडेट:-

फिरोजाबाद में 157 पहुंची संख्या मेरठ में रिटेल सब्जी विक्रेताओं के कोरोना पॉजिटिव का मामला, रविवार को मिले पीड़ितों की चेन में नए 8 हॉटस्पॉट, पीड़ित मिलने के 2 दिन बाद हॉटस्पॉट बनना तय, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ढर्रे पर चल रही है, अभी तक पीड़ितों के निवास नहीं तलाश सका विभाग। मेरठ में कोरोना मरीजों की संख्या 166, नगर निगम,कैंट क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित, शहर के सभी इलाकों में कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन में 49 केस मिलने से मचा है हड़कंप। बागपत में कोरोना एक नया केस मिला, एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, बागपत में कोरोना मरीजों की संख्या 18, डीएम शकुंतला गौतम ने की पुष्टि। कानपुर देहात में एक और कोरोना पॉजिटिव, कानपुर देहात में दूसरा कोरोना का केस मिला, जिला प्रशासन ने युवक को किया कानपुर रेफर, जिले के नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र ने की पुष्टि, तहसील अकबरपुर के गांव मनैथु का मामला। झांसी में कोरोना मरीज की मौत, झांसी में कोरोना वायरस से पहली मौत, 63 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत, व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, डायबिटीज,अन्य बीमारी का चल रहा था इलाज, अभिनेत्री रानी मुखर्जी का नजदीकी था मरीज। कुशीनगर में कोरोना का पहला मामला, जिले में पहला कोरोना का मरीज मिला, 16 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोरोना जांच की, नमूनों की जांच प्रति दिन 4500 तक पहुंची, 14 पुरानी लैब,4 नई टेस्टिंग लैब से संख्या बढ़ी, कोरोना के नमूनों की जांच की क्षमता बढ़ी, 20 दिन पहले 2250 टेस्ट ही हो पाती थी, टेस्टिंग लैब में प्रदेश का 6वां स्थान।