September 14, 2026

विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने शहीद जवानो को श्रद्धांजलि दी

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के शहीद जवान श्री अश्विनी कुमार श्री संतोष कुमार श्री चंद्रशेखर मौर्य की वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को सर्वोच्च बलिदान के लिए याद रखा जाएगा। श्री दीक्षित ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सीआरपीएफ जवान श्री अश्विनी श्री संतोष श्री चंद्रशेखर शेखर की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।