June 23, 2026

आज 7 दिन लगातार नन्द &संस् परिवार की ओर से असहाय परिवारों की सेवा

Spread the love

मेसर्स नन्द &संस् परिवार द्वारा कोरोना नामित संक्रमित वायरस के बचाव हेतु की गई विनम्र अपील। वैश्विक स्तर पर फैल रहे कोरोना नामित संक्रमित वायरस को दृष्टिगत रखते हुए। लॉक डाउन हुआ है । और लॉक डाउन का पालन करते हुए पुरा देश अपने आप को अपने घरों में कैद कर लिए है। घरो में कैद होने वालो में गरीब, मजदूर भी है जो रोज कमाते रोज खाते हैं आब उनके सामने भुखमरी आ गई है इसको देखते हुए नन्द & संस् परिवार द्वारा ऐसे गरीब, मजदूर परिवारो के लिए प्रति दिन खाना गरीब/मजदूर के घरों तक पहुंचा रहे हैं। इस क्रम में वाराणसी के लंका थाने में 400 पैकिट और 200 पैकेट अन्य जगह जैसे रास्ते में मीले बेसहारा लोग, सुसवाही , हरहुआ के चक्का गांव के मुसहर बस्ती

के ग्राफए एवम पुलिस प्रशासन की मोजुदगी में यह सरहनीय कार्य नन्द & संस् परिवार के आनंद जायसवाल जी,ऋषि यादव जी ,ए. एम.पाण्डेय जी ,पवन सिंह, शिवम गुप्ता, धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है । कोरोना संक्रमित वायरस से बचाव हेतु सजगता पूर्वक खान पान करने, सामाजिक जनसंपर्क से दूरी बना कर रखने, हाथ मिलाने के स्थान पर प्रणाम व नमस्कार का अभिवादन स्वीकार करने आदि की विनम्र अपील की जा रही हैं। //”खुद रहे सुरक्षित तथा दूसरों को भी रखें सुरक्षित // का प्रचार प्रसार करते हुए । नन्द &सन्स परिवार से आनन्द जायसवाल जी ने बताया कि यह कार्य अनवरत रूप से फैली महामारी के बचाव हेतु यथासंभव प्रयास जारी रहेगा।

नन्द &संस् परिवार की जन सहयोगी सोच ।
// देश सेवा – सर्वो धर्म मानव सेवा – सर्वो परी // पर ही हम लोग कार्य करते हैं।
जय हिंद – जय भारत