श्रीपुरम पीठ ब्रामण्ड महोत्सव द्वारा पूरे विश्व में फैले कोरोना नामित संक्रमित वायरस के बचाव हेतु की गई विनम्र अपील। वैश्विक स्तर पर फैल रहे कोरोना नामित संक्रमित वायरस को दृष्टिगत रखते हुए।अपने देश भारत वर्ष में लॉक डाउन हुआ है । और लॉक डाउन का पालन करते हुए पुरा देश अपने आप को अपने घरों में कैद कर लिए है। घरो में कैद होने वालो में गरीब, मजदूर भी है जो रोज कमाते रोज खाते हैं आब उनके सामने भुखमरी आ गई है इसको देखते हुए पूरे भारत वर्ष में श्रीपुरम पीठ द्वारा 25/03/2020 यानि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही जबत लॉक डाउन रहेगा तब तक संकल्पित प्रति दिन ऐसे गरीब,

मजदूर परिवारो के लिए प्रति दिन माक्स, सेनिटाइजर,खाना गरीब/मजदूर के घरों तक पहुंचा रहे हैं।
Y
और अन्य जगह जैसे रास्ते में मीले बेसहारा लोग, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, वगैरह जगहों पर
यह सराहनीय कार्य श्रीपुरम पीठ के महंत जी के नेतृत्व में पूरे भारत वर्ष में किया जा रहा है । कोरोना संक्रमित वायरस से बचाव हेतु सजगता पूर्वक खान पान करने, सामाजिक जनसंपर्क से दूरी बना कर रखने, हाथ मिलाने के स्थान पर प्रणाम व नमस्कार का अभिवादन स्वीकार करने आदि की विनम्र अपील की जा रही हैं। //”खुद रहे सुरक्षित तथा दूसरों को भी रखें सुरक्षित // का प्रचार प्रसार करते हुए । श्रीपुरम पीठ के महंत जी से कई बार बात करने की कोशिश मीडियाने के लोगों किया लेकिन इस योगदान पर बात नही कर रहे थे लेकिन काफी निवेदन करने पर श्रीपुरम पिठ के महंत जी ने बताया कि यह कार्य अनवरत रूप से फैली महामारी के बचाव हेतु यथासंभव प्रयास जारी रहेगा। और आप मीडिया के लोगों से निवेदन करता हूँ कि आप लोग हमारे किसी भी योगदान का कोई फ़ोटो न तो खींचियेगा और न ही सोशल साइट या सोशल मीडिया पर डालियेगा क्यों हम नहीं चाहते हैं। क्यों कि मैं देख रहा हु । आज कल लोग गरीबों का गरीबी का मजाक उड़ा रहे है। और हम यह भी देख रहे हैं कि गरीबों का सहायता कम और फ़ोटो जादा खिंचवाते है। ए हम नही चाहते है। आगे महंत जी ने बताया की श्रीपुरम पीठ परिवार की जन सहयोगी सोच ।
// देश सेवा – सर्वो धर्म मानव सेवा – सर्वो परी // पर ही हम लोग कार्य करते हैं। बन्दे मातरम
जय हिंद – जय भारत
// जय श्रीपुरम जय ब्रामण्ड महोत्सव जय श्री माँ विंध्यवासिनी जी //

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-