वाराणसी*कमिश्नर ने कोरोना कंट्रोल रूम, सिटी कमांड कंट्रोल सिगरा का निरीक्षण किया*
*कमिश्नर ने गोदौलिया, दशाश्वमेघ, भेलूपुर, लंका, खोजवा, सुंदरपुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉक-डाउन का जायजा लिया*
*जन सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति लॉक-डाउन का पूर्णता पालन करे- कमिश्नर*
*प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध विधिक दंडात्मक कार्यवाही होगी*
*समस्त जरूरतमंदों को उनके रहने के स्थान पर ही भोजन एवं खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है*
*मोहल्लों, गलियों, सड़कों, कोरोन्टाइन स्थलों का बराबर बिसंकर्मिकरण, सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है*
*कोविड-19 पर शीघ्र ही विजय प्राप्त किया जाएगा-कमिश्नर*
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कोविड-19 कंट्रोल रूम सिटी कमांड कंट्रोल सिगरा का निरीक्षण कर वहा लगे अधिकारियों/कर्मचारियों से प्राप्त समस्याओं और उनके लिपिबद्ध कर संबंधित अधिकारी को अवगत कराने तथा समाधान होने की पूरी जानकारी की।
इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान हुए लॉक-डाउन में लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की मानिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1077 पर किसी भी सर्विस प्रोवाइडर से डायल करने पर आईवीआरएस सिस्टम से विभिन्न विभागों के बारे में जहाँ लोगों को जानकारी होगी, अपितु लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के कंट्रोल रूम से शहर में लगे लगभग 300 कैमरों के माध्यम से विभिन्न एरिया की मानिटरिंग हो रहा है। मैप (डिजिटल मानचित्र) के माध्यम से हॉटस्पॉट, कोरोन्टाइन सेंटर, होम कोरोन्टाइन्ड का जिओ लोकेशन के साथ मानिटरिंग किया जा रहा है। कोरोन्टाइन किए गए लोगों से फोन पर हाल-चाल की जानकारी की जा रही है।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि जमात से आए लोगों में वाराणसी में दो, जौनपुर में दो तथा गाजीपुर में एक कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पॉजिटिव केस आया है। ऐसे लोगों को संबंधित जनपदों में आइसोलेट कराया गया है। उन्होंने विशेष रुप से जोर देते हुए कहा कि जो लोग जमात से आने के बाद रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनसामान्य की सहयोग से कोविड-19 पर शीघ्र ही विजय प्राप्त किया जाएगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने भेलूपुर स्थित हेल्प डेस्क में कोरोन्टाइन किए लोगों का हाल जाना तथा उन्हें भोजन एवं खाद्य सामग्री की पैकेट उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंका सुंदरपुर क्षेत्र में भी गरीबों एवं असहयोग को भोजन एवं खाद्य सामग्री की पैकेट उपलब्ध कराई तथा लोगों को अपने-अपने घरों में ही रहने के लिए कहा।
इस दौरान कंट्रोल रूम में उपस्थित संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ मनीषा सिंह ने बताया कि 01 अप्रैल, 2020 से टेली ओपीडी संचालित है। 90 से अधिक लोगों ने टेलीफोन से दवाओं के बारे में, उनकी तबीयत के लक्षण बताकर दवा व उसकी डोज पूछी तथा अन्य स्वास्थ्य व चिकित्सीय जानकारियां पूछी। मौके पर डॉक्टर निशांत चौधरी मोबाइल नंबर 9839089512 पर लोगों को जानकारी दे रहे थे। कंट्रोल रूम में उपस्थित नगर निगम, राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद की टीमों के लोगों ने बताया कि राशन प्राप्त होने, सैनिटाइजेशन होने, बैंको से पैसे निकालने, खाने के पैकेट मिलने, सरकार द्वारा देय सहायता की जानकारी करने आदि मैटर आये, जिन्हें संबंधित अधिकारी के माध्यम से निस्तारित किया गया।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ