*प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियो को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत अगले तीन माह (01अप्रैल से 30 जून, 2020) तक मुफ्त घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा- जिलाधिकारी*
*वाराणसी जिले के कुल लगभग 1 लाख 76 हज़ार उज्ज्वला (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) लाभार्थी प्रतिमाह 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर मुक्त में प्राप्त करने के हकदार होंगे-कौशल राज शर्मा*
*यह योजना इंडियन ऑयल, भारत पैट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पैट्रोलियम तीनों ऑयल कंपनी के उज्ज्वला ग्राहकों के लिए लागू है*
*अप्रैल माह के रीफ़िल लागत की पूर्ण धनराशि उज्ज्वला लाभार्थियों के लिंक किए गए बैंक खाते में अग्रिम रूप से ट्रान्सफर किया जा रहा है-डीएम*
*ग्राहक द्वारा यह राशि अपने संबन्धित गैस एजेंसी को रीफ़िल प्राप्त करते समय देनी होगी*
*रीफ़िल लेने हेतु किसी ग्राहक को एजेंसी के ऑफिस या गोदाम पर जाने की आवश्यकता नहीं है*
*वाराणसी मे रसोई गैस की भरपूर स्टॉक उपलब्ध है*
*हड़बड़ाहट मे बूकिंग न करें, रीफ़िल की सुविधा होम-डेलीवेरी के माध्यम से लोगो के घर पर सुनिश्चित होगी-कौशल राज शर्मा*
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियो को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत अगले तीन माह (01अप्रैल से 30 जून, 2020) तक मुफ्त घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना के सभी उपभोक्ताओं के लिए अगले तीन महीनों (माह अप्रैल, 2020 से जून, 2020) के लिए मुफ्त रिफिल की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि वाराणसी जिले के कुल लगभग 1 लाख 76 हज़ार उज्ज्वला (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) लाभार्थी प्रतिमाह 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर मुक्त में प्राप्त करने के हकदार होंगे। यह योजना इंडियन ऑयल, भारत पैट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पैट्रोलियम तीनों ऑयल कंपनी के उज्ज्वला ग्राहकों के लिए लागू है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह के रीफ़िल लागत की पूर्ण धनराशि उज्ज्वला लाभार्थियों के लिंक किए गए बैंक खाते में अग्रिम रूप से ट्रान्सफर करने का निर्णय लिया गया है तथा यह राशि 3 अप्रैल से उज्ज्वला ग्राहको के खाते में आनी प्रारम्भ हो गयी है। ग्राहक द्वारा यह राशि अपने संबन्धित गैस एजेंसी को रीफ़िल प्राप्त करते समय देनी होगी। रीफ़िल लेने हेतु किसी ग्राहक को एजेंसी के ऑफिस या गोदाम पर जाने की आवश्यकता नहीं है। वाराणसी मे रसोई गैस की भरपूर स्टॉक उपलब्ध है। अतः हड़बड़ाहट मे बूकिंग न करें। रीफ़िल की सुविधा होम-डेलीवेरी के माध्यम से आपके घर पर सुनिश्चित होगी।
एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्राहक प्रति माह एक सिलेंडर का हकदार है। साथ ही साथ लाभार्थी एक रिफिल प्राप्त होने के 15 दिनों के बाद ही अगली रिफिल बुक कर सकता है। रिफिल की बुकिंग ग्राहक के रैजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से IVRS (आईवीआरएस), whatsapp, IndianOil One ऐप आदि के माध्यम से की जानी चाहिए। रिफिल प्राप्त करते समय OTP आधारित तथा लोकेशन कैप्चर से डेलीवेरी की पुष्टि होगी। ग्राहक को रीफ़िल बूकिंग करते समय OTP प्राप्त होगी। ग्राहक को डेलीवेरी के समय यह OTP संख्या बतानी होगी।
इसके अलावा कैश-मेमो पावती (Receipt) पर ग्राहक के हस्ताक्षर और गैस पासबुक मे एंट्री भी अनिवार्य होगी। यदि ग्राहक अप्रैल महीने में नियमों के अनुसार रिफिल लेता है, तभी मई महीने के प्रारंभ में उसके खाते में मई महिने की अग्रिम राशि ट्रांसफर होगी और इसी प्रकार यदि मई महीने में रिफिल लेने पर ही जून की अग्रिम राशि ट्रांसफर होगी। यह योजना 30 जून 2020 तक लागू रहेगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-