July 6, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

 औरैया

जनपद औरैया में कोरोना वायरस के मिले 4 मरीज दिल्ली जमात से लौटे थे 13 विदेशी जोकि खानपुर मदरसे में छुप कर कर रहे थे निवास दिनांक 2 तारीख को पुलिस ने किया था सभी 13 विदेशियों को मदरसे से बरामद 13 विदेशियों में से 11 की आई रिपोर्ट 4 निकले कोरोना पॉजिटिव जिला प्रसाशन ने आनन फानन में 4 कोरोना पॉजिटिव को किया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जिला प्रशाशन ने खानपुर कस्बे को किया पूरी तरह लॉक डाउन – जिलाधिकारी सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर की घटना ।
  लखनऊ :-

आलमबाग चन्दर नगर बाजार में लगी आग हरीश शूज क सामने पटरी दुकानदारों का सामान जलकर हुआ खाक लाक डाउन के चलते दुकानें बंद होने के कारण सभी दुकानदार घरों में थे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं चन्द मिनटों में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू दुकानो के पीछे रखा है ट्रांसफार्मर आग लगने का कारण शाट॔ शर्की ट बताया गया लगभग दस पटरी दुकानें पूरी तरह आग में स्वाहा दस लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है

 कोरोना महामारी से निपटने के लिये हमीरपुर से प्रकाशित दैनिक रुद्राक्ष समाचार पत्र के संपादक रामशरण दीक्षित ने 21 हजार की दी चेक

हमीरपुर। कोरोना महामारी से निपटने हेतु इस महामारी से पीड़ित लोगों की सहायता हेतु आज दैनिक रुद्राक्ष के संपादक रामशरण दीक्षित ने 21 हजार रूपयें की सहायता धनराशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान की तथा उक्त धनराशि की चेक जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को प्रस्तुत की। इस अवसर पर रामशरण दीक्षित ने इस महामारी से निपटने हेतु आम जनमानस से प्रधानमंत्री राहत कोष तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक धनराशि दान करने व लोगों को घर में ही रहने की अपील की।
इस मौके पर जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए जनपद के इच्छुक नागरिकों, दानकर्ताओं से प्रधानमंत्री राहत कोष तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिक से अधिक दान करने की अपील की।
लखनऊ :-

जहाँ एक ओर शासन, प्रशासन कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी घातक महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और लोगो को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा लगातार निर्देशित किया जा रहा है। वही दूसरी ओर हज़रतगंज के छठी गली, गुरु रविदास नगर, वज़ीर हसन रोड पर नही दिख रहा है लोगो में लॉक डाउन का असर, यहाँ पर सुबह से शाम तक लगा रहता है लोगो का जमावड़ा,गलियों से लेकर खेला नई लक्ष्मण पार्क तक लगा रहता है जुआरियो का जमावड़ा जो झुंड बना कर खेला करते है जुंआ,खुलेआम बिक रहा है प्रतिबंधित पान मसाला। यहाँ पर लोग खुलकर उड़ा रहे है लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, यहां पर लोगों में नही है कोरोना वायरस का खौफ़ ।
  लखनऊ :-

विधायकों संग सीएम योगी आदित्यनाथ का संवाद किया.. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूपी के सभी विधायकों संग संवाद किया…

के केसों में इजाफा हुआ – सीएम योगी

किसी भी कार्य के दौरान कहीं भीड़ ना हो आप लोग अपील करें – सीएम योगी

इटली , स्पेन , अमेरिका जैसे देशों में स्थिति बहुत खराब है – सीएम योगी

देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते हमारे सामने चैलेंज बड़े – सीएम योगी

जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए भी यह कमेटी काम कर रही – सीएम योगी

स्ट्रीट लाइट जलेगी एक साथ सब कुछ बंद ना करें – सीएम योगी

कृषि उत्पादन आयुक्त की कमेटी सप्लाई चैन को व्यवस्थित कर रही – सीएम योगी

उद्योग , जनरल ओपीडी जैसी हमने कई चीजें बंद की है – सीएम योगी

अस्पताल की लाइट बंद नहीं होगी – सीएम योगी

11 कमेटियां हमने गठित की हैं ताकि दूसरी स्टेज पर ही इसको रोके – सीएम योगी

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में मरीजों के इलाज के लिए कमेटी काम कर रही – सीएम योगी

आज यूपी में 8 लैब सफलतापूर्वक काम कर रही है – सीएम योगी

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा टेस्टिंग लैब की व्यवस्था देख रहे – सीएम योगी

अपर मुख्य सचिव गृह की कमेटी लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए काम कर रही है – सीएम योगी


लखनऊ से बड़ी खबर

अलीजान मस्जिद गली में दो लोगों की मौत कोरोना पॉजिटिव का भाई है एक मृतक दूसरे मृतक की उम्र 60 साल के पास दो लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कम्प पुलिस ने दोनों के ब्लड सैंपल भेजे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी जानकारी सदर इलाके में है अलीजान मस्जिद 12 कोरोना पॉजिटिव इसी मस्जिद से मिले थे कल सदर बाजार इलाके को किया गया था सील |
  आज की रिपोर्ट 4 अप्रैल:

10 लोग triage पर आए। 5 के सैंपल लिए गए और सबको होम क्वॉरेंटाइन की सलाह दी गई।

कल कुल सैंपल रिसीव हुए – 73
तीन पॉजिटिव -औरैया से
एक पॉजिटिव – बाराबंकी से
बाकी सब की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
आज अभी तक सैंपल आए – 34
कानपुर -22
प्रतापगढ़ – 6
चित्रकूट – 1
ट्रायज- 5
कोविड वार्ड में भर्ती तीनों पेशेंट्स के जो कल सैंपल भेजे गए थे उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
आज एक और मरीज अंडर ऑब्जर्वेशन भर्ती किया गया है। अभी कुल 4 मरीज भर्ती हैं।।

एसजीपीजीआई प्रशासन, लखनऊ
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के विधायकों से की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभी विधायक और मंत्री सीएम योगी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े 15 अप्रैल से हम फेज वाइज लॉक डाउन खोलेंगे- मुख्यमंत्री योगी लॉक डाउन खुलने पर अचानक भीड़ एकत्र ना हो इस पर काम करें- मुख्यमंत्री योगी सीएम योगी ने विधायकों से पूछा अगर आपके पास कोई सुझाव है लॉक डाउन खोलने के लिए तो आप लोग दीजिए- मुख्यमंत्री योगी विधायकों को निर्देश देने पर सीएम योगी ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती की तारीफ की |

लखनऊ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी लखनऊ महानगर अध्यक्ष से बात की 

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी कोरोना से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों की ली जानकारी गरीबों, श्रमिकों, मजदूरों को खाद्यान्न और दवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश बीजेपी कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मदद करने के दिए निर्देश |
   लखनऊ:-

उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर जारी किए आंकड़े

उत्तरप्रदेश के 28 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना

उत्तर प्रदेश में अब तक 2468 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण

उत्तरप्रदेश के 28 जनपदों में अब तक कुल 234 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई

उत्तरप्रदेश के आगरा में 44, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 14, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 58, लखीमपुर खीरी में 1, कानपुर नगर में 7, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 1, वाराणसी में 5, शामली में 6, जौनपुर में 3, बागपत में 2, मेरठ में 25, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 3, बस्ती में 5, हापुड़ में 1, गाजीपुर में 3, आज़मगढ़ में 3, फिरोजाबाद में 4, हरदोई में 1, प्रतापगढ़ में 3, सहारनपुर में 13 व शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 1, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4 व मिर्जापुर में 2 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

इसके साथ ही आगरा से 8, गाजियाबाद से 3, नोएडा से 8 एवं लखनऊ व कानपुर से 1-1 पेशेंट यानी कुल 21 कोरोना पेशेंट स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किए गए

कोरोना से अब तक प्रदेश में कुल दो मौतें हुईं, 1 बस्ती (बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में) व 1 मेरठ (मेरठ के मेडिकल कॉलेज में ही)
– खाद्य एवं रसद विभाग

1) COVID19 की विषम परिस्थियों के बावजूद, जनसामान्य को खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु अप्रैल माह मे इस बार आवंटन का कुल 3 गुना मात्रा लगभग 22 लाख मेट्रिक टन( अप्रैल हेतू अतिरिक्त तथा मई हेतू नियमित एवं अतिरिक्त)का उठान का लक्ष्य है। अतः प्रतिदिन 1 लाख मेट्रिक टन खाद्यान्न का उठान हेतू योजना बनायी गयी। तत्क्रम मे lockdown एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद दिनांक 3 अप्रैल को 1•05 लाख मेट्रिक टन खाद्यान्न FCI के गोदामो से block गोदामो तक उठाकर कीर्तिमान बनाया गया। अभी तक सामान्यतः 20 से 30 हजार MT खाद्यान्न की ही उठान प्रतिदिन हो पाती थी।

2) दिनांक 4 April को शाम 7 बजे तक 47.25 लाख परिवारों के 2 करोड़ लोगों को 103980 MT अनाज वितरित किया गया जिसमें 10.97 लाख श्रमिक/मज़दूरों के परिवार के 46 लाख लोगों को 27004 MT अनाज निशुल्क दिया गया। कुल अनाज का 26% अनाज निशुल्क अंतयोदय कार्ड धारकों तथा श्रमिकों/मज़दूरों को वितरित किया गया l वितरण रात 9 बजे तक जारी रहेगा।

3) 1 अप्रैल से अब तक कुल 2.08 करोड़ परिवारों के 8.75 करोड़ लोगों को 501582 MT राशन दिया जा चुका है। 74.3 लाख श्रमिकों/मज़दूरों के परिवार के 2.94 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया जा चुका है।

4) कुल वितरण लक्ष्य का लगभग 60% मात्र 4 दिनों में पूर्ण हो चुका है।

5) दिनांक एक अप्रैल से प्रारंभ हुई सामान्य वितरण cycle 12 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। 12 अप्रैल को वह कार्ड धारक भी प्रॉक्सी के माध्यम से राशन ले सकेंगे जिनका आधार प्रमाणीकरण सम्भव नहीं है। दिनांक 15 तारीख़ से नि शुल्क वितरण शुरू किया जाएगा जिसमें सभी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल निशुल्क दिया जाएगा।

कोरोना को हराना है: प्रधानमंत्री के दिए जलाने की अपील का दरोगा ने उड़ाया मजाक !

प्रतापगढ़ के एस पी ने किया सस्पेंड। कोहड़ौर थाने में तैनात दारोग़ा मुन्नी लाल ने की आपत्तिजनक पोस्ट। व्हाट्सऐप ग्रुप में दारोगा ने लिखा–

”प्रधामनंत्री बना रहे बेवकूफ।’ ‘पांच अप्रैल को भाजपा के चालीस साल पूरे होने पर धोखे में जलवाए जा रहे दिए ।” लोगों ने जताया विरोध तो दारोगा ने मांगी माफी।एस पी अभिषेक सिंह हुए सख्त।

दारोगा हुआ सस्पेंड।