April 22, 2026

वाराणसी से अब तक की खबर – धरम सिंह

Spread the love

👉 आज दिनांक 25/02/2020 को प्रभारी निरीक्षक लक्सा, भूपेश कुमार राय मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति/पेण्डिंग विवेचना व रात्रि गस्त में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आपके थाने पर पंजीकृत मुकदमें में वाछिंत अभियुक्त शन्नी पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बरईपुर थाना सारनाथ वाराणसी जो बेनिया तिराहे पर कहीं भागने की फिराक में है इस सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक लक्सा मय हमराह पुलिस बल के बेनिया चौराहे के पास पहुँचकर समय करीब 04.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लक्सा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विररण-
 शन्नी डोम पुत्र प्रकाश डोम निवासी ग्राम बरईपुर पानी टंकी के नीचे झोपङपट्टी थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष।
विवरण आपराधिक इतिहास-
 मु0अ0सं0 145/19 धारा 392,411 भादवि थाना चौक वाराणसी
 मु0अ0सं0 222/2019 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चौक वाराणसी
गिरफ्तार करने वाली टीम-
 प्रभारी निरीक्षक लक्सा, भूपेश कुमार राय, का0 आनंद प्रकाश राय, का0 अजीत कुमार व का0 प्रमोद कुमार चौहान थाना लक्सा, वाराणसी।

👉 आज दिनांक 25.02.2020 को थाना रामनगर उ0नि0 कालीदीन मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मु0अ0सं0 0041/2020 धारा 354क/354घ/323/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मौसम साहनी पुत्र प्रमोद साहनी निवासी सुजाबाद थाना रामनगर, वाराणसी को समय करीब 10:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
 मौसम साहनी पुत्र प्रमोद साहनी निवासी सुजाबाद थाना रामनगर, वाराणसी, उम्र 20 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
 उ0नि0 श्री कलीदीन, हे0का0 कालिका प्रसाद व का0 स्वामीनाथ- थाना रामनगर जनपद वाराणसी ।

👉 दिनांक 24-02-2020 को थाना लोहता पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0047/2020 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जित्तू पुत्र छब्बू, निवासी उंचगाव, थाना लोहता, जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष, को मुढ़ैला तिराहे से गिरफ्तार कर कब्जे से अपहृता को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
 जितेन्द्र उर्फ जित्तू पुत्र छब्बू निवासी उंचगाव थाना लोहता जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
 उ0नि0 जनक सिह, उ0नि0 सुशील कुमार पाण्डेय, म0 का0 अंजू व का0 अरूण कुमार पाल थाना लोहता वाराणसी।