वाराणसी – शहरी क्षेत्र के लोगो की समस्याओं के निस्तारण एवं सरकार के विकास कार्यक्रमों व योजनाओं का लाभ आमजन को पहुँचाये जाने के उद्देश्य से कैम्प 25 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से छोटी कटिंग मेमोरियल (प्राइमरी स्कूल) नदेसर कैण्ट परिसर में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद वाराणसी के शहरी क्षेत्र के निवासियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण एवं सरकार के विकास कार्यक्रमों व योजनाओं का लाभ आमजन को पहुँचाये जाने के उद्देश्य से “हिन्दुस्तान समाचार पत्र” द्वारा 25 फरवरी, 2020 दिन मे मंगलवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक छोटी कटिंग मेमोरियल (प्राइमरी स्कूल) नदेसर कैण्ट, वाराणसी में ‘हिन्दुस्तान आपके द्वार कार्यकम/कैम्प का आयोजन किया गया है । इस कार्यक्रम/कैम्प में उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त नगर निगम, अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर)/, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात), पुलिस क्षेत्राधिकारी (यातायात), नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी (सदर), तहसीलदार (सदर), पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैण्ट) प्रभारी निरीक्षक, थाना कैण्ट, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, तहसीलदार, नगर निगम /जोनल अधिकारी, वरूणा पार जोन, नगर निगम, सम्भागीय परिवहन अधिकारी/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निदेशक, कार्यालय पोस्ट मास्टर जनरल कैण्ट, अधिशासी अभियन्ता, नगरीय विद्युत वितरण खण्ड-5, अधीक्षण अभियन्ता, नगरीय विद्युत वितरण मण्डल (द्वितीय), मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महाप्रबन्धक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई/ महाप्रबन्धक, पेयजल, उ०प्र० जल निगम, महाप्रवन्धक (जल-कल)/नगर स्वास्थ्य अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी /जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/जिला
पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/परियोजना अधिकारी, डूडा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेगे।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपनी टीम के साथ ससमय कार्यकम/कैम्प में उपस्थित होवे और जन-सामान्य से प्राप्त अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करते हुए 03 दिवस में इसका निस्तारण सुनिश्चित करायेंगे। इस कैम्प में आने वाले अधिकारियों एवं जन- सामान्य के बैठने की व्यवस्था जोनल अधिकारी, वरूणा पार जोन, नगर निगम, वाराणसी द्वारा सुनिश्चित करायी जायेगी । कैम्प मे जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ