👉वाराणसी।चोलापुर क्षेत्र के फकीरपुर(आदमपुर) व तारापुर(उदयपुर) ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बांटी गई फाइलेरिया की दवा खाकर महिलाओं और बच्चों समेत लगभग दर्जनभर लोग बीमार हो गए। वही दो की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें वाराणसी स्थित पं. दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय ले गए जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य द्वारा सोमवार को उक्त गांव में फाइलेरिया की दवा बांटकर निशानदेही किया गया। दवा खाने के बाद कई लोगों को उल्टी चक्कर वह सांस लेने में परेशानी की समस्या मालूम होने लगी। उक्त गांव के चन्दन सेठ (25 वर्ष), श्यामा देवी (45 वर्ष), हिमांशु (16 वर्ष), शिवकुमार (12वर्ष), किरण देवी (40 वर्ष), कैलाश (35 वर्ष), जित्तू कुमार (35 वर्ष), लखपति चौहान (48 वर्ष), सुंदरम सेठ (14 वर्ष), निशा देवी(30 वर्ष), प्रतिभा पटेल(33 वर्ष), जीयुत यादव (50 वर्ष), मंगरा यादव (45 वर्ष) समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग द्वारा बांटी गई फाइलेरिया की दवा खाकर अस्वस्थ हो गए। कई लोगों ने स्थानीय निजी चिकित्सालय से दवा उपचार कराया वही चन्दन सुंदरम की हालत बिगड़ने पर परिजन सोमवार शाम निजी चिकित्सालय ले गए जहां चंदन की हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी तथा चन्दन की हालत में सुधार न होने पर उसे पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंगलवार को दवा उपचार के पश्चात चन्दन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं कई स्थानीय ग्रामीणों ने एएनएम के गांव में ना आने की शिकायत करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। मामले की सूचना लगते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। फाइलेरिया की दवा खाकर दर्जन भर बीमार एक की हालत गंभीर, दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय भर्ती |

👉 बीती रात एक विवाह समारोह में कुछ मारपीट जैसी घटना हुई थी उसी के बाद देर रात हत्या की गई है मृतक के शरीर पर 3 चोट के निशान है हत्या कैसे हुई है यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है क्षेत्राधिकारी कैंट मोहम्मद मुश्ताक मौके पर है पुलिस ने शव पीएम में भेजा है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है
👉 सारनाथ थानांतर्गत पंचक्रोशी चौराहे पर आरसीसी की सड़क सुबह – सुबह धंस गयी। आरसीसी वाली सड़क धसने से लोग आश्चर्यचकित हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर क्षेत्रीय पुलिसकर्मी पहुँच कर उस मार्ग पर आवागमन बन्द कर दिया गया है |

👉 आज दिनांक 25.02.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रदीप सिंह चन्देल को क्षेत्राधिकारी कोतवाली व पुलिस उपाधीक्षक अपराध वाराणसी नियुक्त किया गया।
👉थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी में नियुक्त आरक्षी अनूप कुमार को उनके विरूद्ध दिनांक 22.02.2020 को थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ में मु0अ0सं0 75/2020 धारा 354(क) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत होकर गिरफ्तार होने तथा अभियोग की विवेचना प्रचलित होने के फलस्वरूप आज दिनांक 25.02.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ