May 1, 2026

मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाला बेंगलुरु पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया

Spread the love

मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध आदित्य राव ने बेंगलुरु पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मंगलुरु पुलिस जांच टीम उससे पूछताछ करने के लिए बेंगलुरु जा रही है। बता दें कि हवाई अड्डे के टिकट काउंटर के पास सोमवार को एक लावारिस बैग में ‘जिंदा’ बम मिलने से हड़कंप मच गया था।

इससे पहले मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त पी एस हर्षा ने मंगलवार को बताया था कि मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई और कई संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। संभावित विस्फोटक पदार्थों से भरा बैग सोमवार को टिकट काउंटर के पास एक सीआइएसएफ अधिकारी मिला था। बाद में इसे बम स्क्वाड ने डिफ्यूज कर दिया था। आयुक्त ने कहा कि मामले की जांच कर रही तीन पुलिस टीमें इसे  सभी कोणों से जांच रही है। जल्द से जल्द दोषी पर शिकंजा कसा जाएगा।