April 21, 2026

रोहनियां का हिस्ट्रीशीटर एवं टाप-टेन अपराधी 4किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Spread the love

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय जनपद वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग तथा आगामी लोक सभा चुनाव – 2019 के दृष्टिगत के क्रम में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व परशुराम त्रिपाठी थाना प्रभारी रोहनियाँ जनपद वाराणसी के नेतृत्व में दिनांक 08/04/2019 को उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह, उ0नि0 श्री नीरज कुमार ओझा, उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, का0 विवेक कुमार सिंह, का0 सनोज कुमार सिंह व का0 योगेन्द्र सिंह के करसड़ा वार्डर पर चेकिंग में मामूर थे कि एक व्यक्ति साधो-माधो पुलिया की तरफ से पैदल-2 हाथ में झोला लिये हुए आता दिखाई दिया जो हम पुलिस वालों तथा चेकिंग को देखकर पुल के पास बनी झोपड़ी से सड़क से उतरकर बबूल के जंगल में जाने लगा कि बगैर किसी रास्ते के जंगल में जाते देख शक होने पर हम पुलिस वालों द्वारा आगे बढ़कर उसे रोका गया तो रूकने के बजाय तेज कदमों से जंगल की तरफ भागने लगा कि शक होने पर दौड़ा कर हमराह पुलिस बल की मदद से सड़क से करीब 50-60 कदम जाते-जाते घेर-घार कर समय करीब 18.20 बजे पकड़ लिया गया नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम सुरेश पटेल उर्फ पिल्लू पटेल पुत्र रामदेव निवासी पश्चिम पुरा बच्छांव थाना रोहनियां जिला वाराणसी बताया। जामा तलाशी ली गयी तो दाहिने हाथ में लिए प्लास्टिक के झोले में दो पैकेट टेपिंग किया हुआ मिला तथा पहने पैन्ट की बायी जेब से 245 रू0 नगद मिला जिससे भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब इन पैकेटों में अवैध गांजा है इसी डर से भाग रहा था पैकटो को खोलकर सूघा व देखा गया तो गाँजा की बू आ रही है। गांजा रखने का अधिकार पत्र माँगा गया तो नही दिखा सका बार-2 गलती की माँफी माँग रहा है। अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का दण्डनीय अपराध है को अपराध का बोध कराते हुए दिनांक 19/04/2019 को समय 18.20 बजे रोहनियां पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया तथा देखने थाना स्थानीय अभिलेख से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सुरेश उर्फ पिल्लू पटेल उपरोक्त थाना रोहनियां का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ-साथ टाप-10 अपराधी भी है।