September 12, 2026

दिल्ली में सरोजिनी नगर में एक व्यक्ति की गला काट कर हत्या

Spread the love

 

दिल्ली में दो युवकों के द्वारा एक शख्स की चाकू घोंप कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दक्षिणी दिल्ली के सरोजिनी नगर में दो युवकों ने मिलकर एक 28 वर्षीय शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी इसके बाद उन्होंने उसका सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया। मृतक के शव को बाद में सरोजिनी नगर में एक नाले के पास ही पाया गया।

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी देवेंद्र आर्य ने कहा कि आरोपी राजू (18) और रोहित (24) के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित निरंजन दक्षिणी दिल्ली के पिलांजी गांव का है, वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था और 7 अप्रैल से लापता बताया जा रहा था।