April 20, 2026

प्रेमी शादी का झांसा देकर प्रेमिका से शारीरिक संबंध

Spread the love

बडागाँव वाराणसी 20 अप्रैल – – बडागाँव थानाक्षेत्र के पुआरीकला गांव में एक प्रेमी युगल के बीच लगभग छह वर्षों से प्रेम प्रपंच चल रहा था इस दौरान प्रेमी शादी का झांसा देकर प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाता रहा इतना ही नहीं प्यार मे पागल प्रेमिका ने अपनी सेलरी से पांच लाख रुपया भी प्रेमी को दे दिया है इतना सबकुछ होने के बाद भी प्रेमी प्रेमिका के चोरी छिपे 22 जनवरी को दुसरी लड़की से शादी कर लिया इस बात की जानकारी होने धन और धर्म दोनों गंवाकर टूटी प्रेमिका ने आज प्रेमी के विरुद्ध स्थानीय थाने में दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव के रहने वाले प्रेमी युगल में 20 वर्षीय प्रेमिका करंट कंपनी में डेवलपर के पद पर नौकरी करती है आज से छह वर्ष पुर्व उसका अपने ही गांव के विजयशंकर सिंह नामक युवक से प्रेम संबंध स्थापित हुआ था तबसे लेकर आज तक प्रेमी शादी का झांसा देकर प्रेमिका का धन और धर्म लुटता रहा। आज से चार दिन पुर्व जब प्रेमिका को पता चला कि मेरा प्रेमी दुसरे से शादी कर लिया है इस बारे मे जब प्रेमिका ने प्रेमी से पुछा तो उसने शादी करने की बात स्वीकार करते हुए प्रेमिका और उसके परिवार को गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया। घटना से दुखी प्रेमिका ने प्रेमी के विरुद्ध धारा 376, 504, एवं 506 आई पी सी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।