April 21, 2026

आतंकी जैश ए मोहम्मद 22-25 अप्रैल के बीच कर सकता है आतंकी हमला सूत्रों के अनुसार

Spread the love

भारत में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्‍मद आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जैश के आतंकी अनंतनाग में आतंकी हमले की फिराक में हैं। 22 से 25 अप्रैल के बीच किसी भी दिन आतंकी सुरक्षाबलों के साथ साथ आम नागरिकों को निशाना बना सकते हैं।
खुफिया एजेंसियाें की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इससे पहले अप्रैल के पहले दो हफ़्तों में जम्मू और कुपवाड़ा पर भी हमले की साजिश रची गई थी लेकिन चुनावों के कड़ी सुरक्षा के चलते आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। इसके साथ ही 14 अप्रैल को भी श्रीनगर में हमले रूपरेखा तैयार की गई थी।
लिहाजा अब आतंकी वोटिंग के दिन हमला करने की जुगत में लगे हैं। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के बाद से कई और बड़े हमले करने की योजनाएं बनाई जा रही हैं। आतंकी लगातार माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।