May 28, 2026

तमंचे की बट से मारने का आरोपी को नैनी की पुलिस ने किया गिरफ्तार-

Spread the love

तमंचे की बट से मारने का आरोपी को नैनी की पुलिस ने किया गिरफ्तारl FTR

 

नैनी प्रयागराज।

नैनी पुलिस ने तमंचे की बट से मार कर घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीसीपी यमुनानगर संतोष कुमार मीणा व एसीपी करछना के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज छिवकी मनीष कुमार ने पैसे के लेन देन को लेकर तमंचे की बट से मारकर व्यक्ति को घायल करने वाले आरोपी अभियुक्त अनिल निषाद पुत्र ओम प्रकाश निषाद निवासी लवायन कला थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज को थाना नैनी को गिरफ्तार कर कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व 03 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये।उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नैनी में मु0अ0सं0-175/23 धारा 323/504/506 भादंवि0 व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।