घूरपुर की पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार,कर कब्जे से रेल की पटरियों के 35 टुकड़े व 05 अवैध देशी बम बरामद किया
घूरपुर प्रयागराज।थाना घूरपुर पुलिस ने आज एक शातिर चोर को गिरफ्तार,कर कब्जे से रेल की पटरियों के 35 टुकड़े व 05 अवैध देशी बम बरामद किया है।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में घूरपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमाशंकर ने बुधवार को शातिर चोर मुकेश पाल पुत्र पल्टू पाल निवासी दुवराजपुर सी0ओ0डी0 गेट थाना नैनी जनपद प्रयागराज को खटखट तिराहा के पास थाना क्षेत्र घूरपुर से गिरफ्तार कर कब्जे से छोटे-बड़े 35 लोहे की रेल की पटरियों के टुकड़े, 05 अवैध देशी बम व 01 पिकअप (वाहन संख्या UP70 HT 7291) बरामद किया।पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना घूरपुर में मु0अ0सं0 119/2023 धारा 4/5 Exp(S) Act. पंजीकृत करते हुए नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की। FTR

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-