*बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत*
बलिया-छपरा रेल खंड के विशुनपुरा गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
बैरिया थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा गांव निवासी कमच्छा सिंह पुत्र स्व. निवास सिंह देर रात में रेलवे लाइन की ओर निकला था। उसी दौरान वह विशुनपुरा गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया ।




More Stories
सरकारी गाड़ी से 50 पेटी शराब बरामदगी का मामला-
छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, SP ने किया खुलासा, सात गिरफ्तार-
छात्र हेमंत यादव की पीटकर हत्या का मामला-