June 9, 2026

गैगेस्टर एक्ट के अंतर्गत नैनी की पुलिस ने दो ट्रैक्टर,एक कार तथा एक बाइक वाहनो की जब्तीकरण की कार्यवाही की-

Spread the love

*गैगेस्टर एक्ट के अंतर्गत नैनी की पुलिस ने दो ट्रैक्टर,एक कार तथा एक बाइक वाहनो की जब्तीकरण की कार्यवाही की*

 

नैनी पुलिस ने अवैध खनन एवम परिवहन करने वाले थाना क्षेत्र मोहब्बतगंज के तीन अभियुक्तो के विरुद्ध दर्ज गैंगेस्टर एक्ट मुकदमे के तहत गलत तरीके से अर्जित रुपये से खरीदे गए वाहनों के जब्तीकरण की कार्यवाही की इस दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टर, एक चार पहिया हौंडई की कार तथा एक मोटरसाइकिल को जब्त किया।पुलिस आयुक्त रमित शर्मा द्वारा जनपद प्रयागराज के अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियो की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गये निर्देश पर नैनी प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह गैंगेस्टर एक्ट में पंजीकृत मुकदमे में जिलामजिस्ट्रेट प्रयागराज द्वारा निर्गत कुर्की के आदेश का अनुपालन करते हुए गैंगस्टर के आरोपी रामलाल निषाद पुत्र कंगाली, सुनील निषाद पुत्र राजबहादुर तथा विनय निषाद पुत्र मुन्नूलाल निवासीगण मोहब्बतगंज नैनी द्वारा अवैध तरीके से धन का क्रय करने वाले वाहनों को आज जब्त किया। पुलिस के अनुसार तीनो ब्यक्ति बड़े शातिर है जाँच में वे एक गिरोह बनाकर अवैध तरीके से खनन व परिवहन कर ये पैसे इकठ्ठा कर उससे इन वाहनों की खरीद की थी कुर्की आदेश पर सभी चारो वाहनों की जब्बतीकरण की कार्यवाही की गई।