June 20, 2026

बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत एक गंभीर घायल-

Spread the love

_*बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत एक गंभीर घायल*_

 

_*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के अम्बर ढाबा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार अपरान्ह करीब 3 बजे 2 मोटरसाइकिल सवारों में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी जिसमे दोनों बाइक सवार गम्भीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजवाया इलाज को ले जाते वक्त एक बाइक सवार की रास्ते में मौत हो गई है और दूसरा बाइक सवार घायल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है_

 

_घटनाक्रम के मुताबिक सरताज उम्र तकरीबन 21 वर्ष पुत्र शाहिद अली निवासी वार्ड नं 5 अजमत पुर नगर पंचायत अझुवा से बाइक से सैनी की तरफ जा रहा था अम्बर ढाबा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसी लेन से महेंद्र सिंह यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी लोहदा ,अझुवा की तरफ आ रहे थे ।अम्बर ढाबा से कुछ दूर पहले ही दोनों बाइक सवारों में आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे मौके पर पहुंचे तमाम राहगीरों की सूचना पर अझुवा चौकी पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया किंतु सरफराज की रास्ते मे ही मौत हो गयी दूसरा बाइक सवार गम्भीर घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया गम्भीर स्थिति में डॉक्टरों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रिफर किया है अझुवा चौकी पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।_