June 9, 2026

स्वाट व थाना औराई की संयुक्त टीम को मिली सफलता-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जनपद भदोही*

*◆स्वाट व थाना औराई की संयुक्त टीम को मिली सफलता*

*◆50 हजार रुपये पुरस्कार घोषित/थाना औराई अंतर्गत ट्रक सहित सरिया लूट की घटना में शामिल वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे*

*◆कब्जे से लूट का 05 टन सरिया बरामद*

*◆दिल्ली में छुप कर रह रहे काफी लम्बे समय से फरार चल रहे शातिर लुटेरे को भदोही पुलिस टीम ने दिल्ली से धर दबोचा*

*◆पूर्व में भदोही पुलिस द्वारा सरिया लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 06 शातिर लुटेरों को ट्रक सहित लूटे हुए 40 टन (90% सरिया) व लूट की घटना में प्रयुक्त कार व तमंचा के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*

दिनांक 06.07.2022 को रात्रि करीब 00.20 बजे दीप ढाबा बभनौटी जनपद भदोही के पास से सरिया लदी टेलर ट्रक सहित 50 टन सरिया लूट लिये थे, जिसके सम्बन्ध में दिनेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 रामदुलार मिश्रा नि0 हरदेवपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर थाना औराई पर मु0अ0सं0 170/22 धारा 392 आईपीसी का अभियोग अज्ञात ब्यक्तियो के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था। विवेचना से धारा 394/395 भादवि का अपराध पाया गया एवं 08 अभियुक्तो के नाम प्रकाश मे आये दिनांक 18.05.2022 को औराई बस स्टैण्ड से 05 अभियुक्तों व 01 अभियुक्त लालानगर टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों की निशादेही पर सरस्वती हाईटेक सिटी परिसर में स्थित ए.के. कंस्ट्रक्शन के यार्ड जनपद प्रयागराज से टेलर तथा 40 टन सरिया (लूट का 90%) व घटना में प्रयुक्त अर्टिका कार व 02 अदद तमंचा व 04 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

उक्त लूट की घटना में शामिल एक अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा 25 हजार रुपये घोषित किया गया था, जिसे बढ़ाकर श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत मिर्जापुर महोदय द्वारा *50 हजार रुपये* घोषित किया गया।

उक्त निर्देश के क्रम में वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में स्वाट व थाना औराई की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 18.12.2022 को उक्त सरिया लूट की घटना में शामिल 50 हजार रुपये पुरस्कार घोषित काफी लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा पुत्र दुरबली मिश्रा निवासी चौकढा थाना मेजा जनपद प्रयागराज को दिल्ली प्रांत से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा लुटेरे के कब्जे से लूट का 05 टन सरिया बरामद किया गया है।

*गिरफ्तारशुदा लुटेरे का नाम व पता*

प्रदीप मिश्रा पुत्र दुरबली मिश्रा निवासी चौकढा थाना मेजा जनपद प्रयागराज

*गिरफ्तारी व घटना का अनावरण करने वाली टीम*

1. निरीक्षक गगन राज सिंह प्रभारी निरीक्षक औराई मय हमराह पुलिस टीम

2.उ0नि0 प्रदीप कुमार, प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह पुलिस टीम