June 13, 2026

मिट्टी माफियाओं पर किसी का जोर नहीं, रात दिन गुर्राती है जेसीबी-

Spread the love

*मिट्टी माफियाओं पर किसी का जोर नहीं, रात दिन गुर्राती है जेसीबी*

 

चायल, कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के तेवारा गांव के बाहर मिट्टी माफियाओं द्वारा रात दिन जेसीबी से खुदाई कर अच्छा धन ऐंठ रहे हैं। इसके एवज में सरकारी मशीनरी से उनकी कितनी सेटिंग है यह तो स्पष्ट नहीं किया जा सकता, लेकिन जिस तरह से यह खेल चल रहा है उसे देखते हुए इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता।

बता दें कि तेवारा गांव के बाहर स्थित बाग क्षेत्र में जेसीबी संचालक अवैध मिट्टी खनन कर भट्ठे मालिको को बेच रहे है। रातों दिन जेसीबी गुर्रा रही जेसीबी से हरी भरी बाग का भविष्य क्या होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बड़ी बात यह है कि वह क्षेत्र दो भागों में बटा है एक तरफ थाना पिपरी तो दूसरी तरफ थाना पुरामुफ्ती में आता है। जिम्मेदारों से पूछने पर जानकारी मिली है की उनको बाग की मिट्टी जेसीबी द्वारा खुदाई का पता भी नही है। हालांकि सरहद भी आड़े आ जा रहा है। हालांकि इलाकाई बुद्धिजीवियों की बातों पर यकीन करें तो कहा जा रहा है कि जिस तह से मिट्टी का खनन किया जा रहा है उससे बरसात के दिनों में हरे भरे वृक्ष भी धराशाही हो जाएंगे। हालांकि इलाकाई लोगों ने इस ओर स्थानीय प्रशासन के अलावा जिलाधिकारी सुजीत कुमार का ध्यान आकृष्ट कराया है|