September 11, 2026

अपने को सीएम समझकर गरीबों के घर जेसीवी ले कर पहुँच रहा प्रधान-

Spread the love

*अपने को सीएम समझकर गरीबों के घर जेसीवी ले कर पहुँच रहा प्रधान*

 

*कौशाम्बी* योगी सरकार द्वारा बुलडोजर लगाकर घर गिराए जाने के मामले का दुरुपयोग शुरू हो गया है अब अवैध वसूली में लिप्त लेखपाल भी घर गिराने की धमकी देकर वसूली में लिप्त है गजब तो तब हो गया जब ग्राम प्रधान भी लोगों के घर बुलडोजर लेकर पहुंच रहे हैं और उनके घर गिराने की धमकी दे रहे हैं गरीबों के घर गिराने का दबाव बनाकर ग्राम प्रधान वसूली भी कर रहे हैं ताजा मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के हब्बू नगर का सामने आया है जहां पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत कर प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है

 

जानकारी के मुताबिक कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के हब्बू नगर गांव की रहने वाली दलित विधवा सुग्गी देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश कुमार पासी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसे सरकार की ओर से सरकारी आवास मंजूर हुआ है बैंक से रकम निकालने के बाद ग्राम प्रधान जग्गू गुप्ता ने बैंक के बाहर 20 हजार रुपए जबरिया छीन लिया है जमीन पर वह मकान बना रही है लेकिन गांव के प्रधान और थाना कड़ा धाम पुलिस मिलकर उसके सरकारी आवास को नहीं बनने दे रहे हैं अत्याचार करते हुए कड़ाधाम पुलिस प्रधान और बच्छन घोसियाना महिला के निर्माणाधीन मकान पर पहुंच गए और राजगीर को जबरिया पकड़ कर थाने ले गए जिससे निर्माण बंद हो गया रात में राजगीर को छोड़ दिया गया आवास निर्माण की रकम निकालने के बाद प्रधान ने जबरदस्ती 20 हजार रुपए छीन लिया और अब वह और रुपया मांग रहे है ना देने पर जबरिया प्रधान उत्पीड़ित कर रहा है महिला का कहना है कि पुलिस का साथ ग्राम प्रधान और बच्छन दे रहे हैं

 

एसपी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि इसी तरह मेरी बहन श्रीमती पत्नी रत्तू पासी निवासी हब्बू नगर को भी सरकार की ओर से सरकारी कॉलोनी मंजूर हुई है पैसा बैंक खाते में आ गया है बहन श्रीमती जब बैंक से पैसा निकालने गयी थी तो ग्राम प्रधान जग्गू ने उससे बैंक के बाहर अधिकारियों को घूस देने के नाम पर बीस हजार रुपए जबरिया छीन लिया है श्रीमती कॉलोनी का निर्माण करा रही है लेकिन ग्राम प्रधान जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया और कालोनी को पलटवाने की धमकी दे कर अधिकारियों को देने के नाम पर ग्राम प्रधान जग्गू और रकम की मांग करने लगा बड़े समझाने बुझाने के बाद 1000 रुपया लेकर के प्रधान वापस लौटा ग्राम प्रधान लगातार उत्पीड़न आतंकित कर रहा है बैंक से पैसा निकालने में 20 हजार रुपए महिला और बीस हजार रुपए उसकी बहन से जबरिया छिनैती कर ली है शिकायती पत्र के मुताबिक आवास का निर्माण करने पर सार्वजनिक तरीके से खुलेआम ग्राम प्रधान जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली गलौज मारपीट कर अपमानित कर रहा है थाना पुलिस का बच्छन सहयोग कर रहा है हद तो तब हो गई जब राजगीर को पकड़ने में थाना पुलिस के साथ बच्छन भी गया था आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की गई है|