November 4, 2026

फूलुपर थाना क्षेत्र के चनौली बगीचे के पास बदमाशों ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाईक सवार तेज बहादुर पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी-

Spread the love

वाराणसी। फूलुपर थाना क्षेत्र के चनौली बगीचे के पास शनिवार की रात बदमाशों ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाईक सवार तेज बहादुर पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका साथी किशन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर घटना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने घायल किशन को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक है।

 

तेज बहादुर पटेल दल्लीपुर बसनी का निवासी है जबकि किशन बड़ेपुर बेलवा का रहनेवाला है। बताया जाता है कि दोनों रामलीला देखकर बाइक से लौट रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक पीछे से आये। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। तभी तीन हमलावरों में से एक ने असलहा निकालक फायरिंग कर दी। इसमें से एक गोली तेज बहादुर के पीठ को छेदती हुई सीने के पार चली गई। जबकि दूसरी गोली किशन के सीने पर बायीं ओर लगी। घायल तेज बहादुर बाइक छोड़कर जान बचाने के इरादे से भागा और किशन बाइक के पास ही गिर पड़ा।

 

इसके बाद बदमाश भाग निकले। इधर, घायल किशन ने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसका भाई पहुंचा। वह अपने साथियों के साथ किशन को लेकर पीएचसी पिंडरा पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद किशन को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने किशन से पूछा तो उसने तेज को घायलावस्था में भागने की सूचना दी। पुलिस ने जब उसकी तलाश की तो पांच सौ मीटर पर उसकी लाश मिली। सूत्रों के अनुसार मौके पर 9एमएम का खोखा मिला है। मौके पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी पहुंचे। हमलावर संगठित गिरोह से जुड़े अपराधी बताए गए हैं। इन दोनों से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।