*मनबढ़ों ने युवक को मारी गोली, एक कि मौत,👆दूसरे की हालत गम्भीर,*
*गोली से घायल युवक के बातों में घूमती रही बड़ागांव पुलिस,काफी देर बाद मिली डेड बॉडी*
*बड़ागांव और फुलपुर थाना सीमा को लेकर पुलिस और पत्रकार काटते रहे चक्कर*
फूलपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर (बेलवा) निवासी किशन पटेल 21 वर्ष को गोली मारी गई हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मालूम हो कि किशन पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ेपुर (बेलवा) थाना फूलपुर को गोपालापुर जौनपुर के दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए और बड़ागांव थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर चंनौली के बीच आम के बगीचे में गोली मारकर फरार हो गए। बताया जाता है कि गोली लगने के बाद क्षेत्रीय लोग और पुलिस के द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशन को दाहिने तरफ एक गोली लगी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसी बीच एक लड़का मृत अवस्था में मानापुर के पास एक खेत में औधे मुंह पड़ा हुआ मिला,आशंका व्यक्त की जा रही है कि बडेपुर बेलवा किशन के साथ यह भी लड़का रहा है दोनों को गाली गोली मारी गई है, जो लड़का मृत अवस्था मे मिला वह बड़ागांव थाना के दल्लूपुर गांव निवासी तेजबहादुर पटेल है और उसको सीने के दाहिने तरफ गोली लगी है । उसके पास टीवीएस स्टार बाइक पड़ी मिली जिसपर UP65 CA 1597 नम्बर अंकित है। बड़ागांव पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-