*सात पुलिस क्षेत्राधिकारी हुए स्थानांतरित*
*सीओ डॉ कृष्ण गोपाल सिंह भेजे गए अलीगढ़*
*कौशाम्बी* पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ ने प्रदेश में सात क्षेत्राधिकारियों पीपीएस के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं पीसी मीणा अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा जारी किए गए सात क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण में कौशांबी जिले के सिराथू सर्किल क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह भी शामिल हैं कृष्ण गोपाल सिंह को अलीगढ़ जनपद स्थानांतरित किया गया है इसके साथ ही अलीगढ़ जनपद में तैनात नरेन्द्री सैनी को पीटीएस मेरठ भेजा गया है विनीत कुमार को अलीगढ़ से गोंडा अभय कुमार पांडेय को प्रतापगढ़ से अलीगढ़ सुबोध गौतम को चित्रकूट से प्रतापगढ़ गोपाल सिंह को सहायक सेनानायक आगरा से सुरक्षा अधिकारी नागरिक उड्डयन लखनऊ और अमरनाथ यादव विशेष जांच मुख्यालय लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के पद पर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-