April 30, 2026

खाकी शर्मसार! कन्नौज में बेटी के लिए न्याय मांगने गई मां से चौकी इंचार्ज पर रेप का आरोप-

Spread the love

खाकी शर्मसार! कन्नौज में बेटी के लिए न्याय मांगने गई मां से चौकी इंचार्ज पर रेप का आरोप ।

 

दरअसल, कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बेटी प्रेम प्रसंग के चलते कथित तौर पर एक युवक के साथ फरार हो गई थी. जिसकी विवेचना कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में हाजी शरीफ के चौकी प्रभारी अनूप कुमार मौर्य कर रहा था. इसी संबंध में महिला चौकी प्रभारी के बराबर संपर्क में थी.

 

महिला ने चौकी इंचार्ज पर अपने सरकारी आवास पर बुलाकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है. मामले में एसपी कुमार अनुपम सिंह ने सीओ शिव प्रताप सिंह को इसकी जांच सौंपी और महिला की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया

 

घटना की जानकारी महिला ने एसपी को दी. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए. कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया ।