वाराणसी (ब्यूरो) – बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत कोईराजपुर से अवैध असलहा और जिंदा कारतूस समेत चोरी करने की नीयत से घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नवागत हरहुआ चौकी प्रभारी अतुल प्रजापति ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर क्षेत्र के कोइराजपुर गांव के समीप एक युवक को गिरफ्तार किया जिसकी तलाश लिए जाने पर एक तमंचा 12 बोर और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रद्युम्न सिंह उर्फ विशाल पुत्र मुरली सिंह निवासी मंशापुर थाना बड़ागांव के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि किसी घर में चोरी की नीयत से घुसा था |
लेकिन घरवालों के जाग जाने के कारण घर से बाहर भाग निकला था, तभी से दुसरे घर में चोरी की नीयत से घात लगाकर घूम रहा था। बड़ागांव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अतुल प्रजापति के साथ का0 कल्पनाथ यादव और का0 अशोक कुमार पटेल शामिल रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-