वाराणसी।
स्वच्छ्ता की अलख जगाने में काशी में होड़ मची हुई है प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र होने के नाते सफाई पर विशेष व्यवस्था की जा रही है दीवारों को इकोफ्रेंडली रंगों से रंगा गया जब कोई वीवीआईपी का आगमन होता है तो सड़के चमचमाती रहती है पर कभी कोई वीवीआईपी ये जानने की कोशिश नही करता कि हमारे आगमन से सड़के दीवारें ठीक तो हो जाती है पर क्या जिन जगहों से हमारे जनप्रतिनिधि क्षेत्र जिले और प्रदेश में कूच करते है क्या उनके क्षेत्र का हाल कैसा होगा जी हां वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविन्द्र जायसवाल है जो चुनाव के बाद आजतक क्षेत्र का भ्रमण नही किये क्षेत्र में तमाम गंदगियों का अंबार है सड़के सीवर जाम है यूं तो रोज सफाई कर्मी दिखाई देते है पर साफ सफाई किस ढंग से होती है ये आप किसी दिन आकर क्षेत्र में खुद ही देख ले आलम यह है कि हर शुक्रवार को सीवर ओवरफ्लो हो जाता है और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत होने के नाते शुक्रवार को नमाजियों को बड़ी जहमत उठानी पड़ती है गंदे पानी से होकर सभी नमाजियों को मस्जिद तक जाना पड़ता है और तो और बिजली के खम्बो पर लगी लाइट भी शाम होते ही मुह चिढ़ाने लगती है लगातार स्थानीय पार्षद रियाजुद्दीन अंसारी से क्षेत्रीय लोग शिकायत करते है तो वही पुराना ढर्रा अपनी गलती दूसरे के मत्थे फोड़ना साफ साफ कहना कि सरकार हमारी नही है इस सरकार में हमारा कोई जोर नही चलता बेचारी जनता यह बात सुनकर अपने घर को लौट जाती है सैकड़ो शिकायतें की गई क्षेत्र वासियों की तरफ से लेकिन ये अंधी बहरी जनप्रतिनिधियों के कान तक कोई जू नही रेंगता चाहे वो नगर निगम हो या फिर क्षेत्र के पार्षद सब अपने मे मस्त जनता इनसे है त्रस्त।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-