झारखण्ड विकास मोर्चा के तत्वाधान में आज काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री देश के लोकप्रिय नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एक दल के नेता नहीं थे बल्कि वे सर्वमान्य नेता इस भारत के थे जो विरले ही इस धरती में जन्म लेते हैं सदन के अंदर हूं या सदन के बाहर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी सबको दिल जीत लेते थे लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा कैसे कायम हो देश उन्नति के प्रगति मार्ग पर मिलजुल कर के कैसे बढ़े स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई बखूबी निभाते थे जब भी देश में संकट हुआ कभी विपक्ष की भूमिका में नहीं थे जो भी सत्ता पक्ष में थे उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हो जाते थे। चाहे वामपंथी विचारधारा हो चाहे उनको कोई मानने वाला नहीं वह अपने वक्ता के कारण सबके दिलों में राज करते थे ।कबि हृदय अटल जी साफ दिल के इंसान थे। हिंदुस्तान की धरती ने एक युगपुरुष को खो दिया है जो केवल देश के ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी वककपुट्ता के कारण लोहा मनवा लेते थे आज उनकी श्रद्धांजलि सभा हर दल के लोग कर रहे हैं हम लोगों ने एक राजनीतिक गुरु को खो दिया ईश्वर से प्रार्थना है जैसे महापुरुष पुणे हमारे हिंदुस्तान में पैदा हो और भारत की बागडोर को संभाले ।
श्रद्धांजलि सभा में सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उसके बाद 2 मिनट का मौन व्रत रखें ।
मुख्य रूप से झाविमो के केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह ,
जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह , जटाशंकर पांडेय , पप्पू सिंह,राहुल सिंह, मनी मोहंती, ललन चौहान ,अलपना बोस,रीना चौधरी और पार्टी संगठन के सदस्य गण उपस्थित थे.
झारखंड विकास मोर्चा के वरिष्ट सह युवा नेता शिव शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है उनका कहना है कि अटल जी व्यतित्व के धनी थे अपने राजनीतिक कार्यकाल में उन्होंने कभी भी गंदी राजनीति नही की वो सभी राजनीतिक दल को एक साथ लेकर चलने को प्रयासरत थे । उनकी कमी हम सब युवाओ के लिए खलेगी क्योंकि उनके रहते आज भी हम उनसे बहुत कुछ सीख सकते थे ।

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-