जमशेदपुर : नौनिहालों में राष्ट्रप्रेम की भावना को उद्दीपित रखने के उद्देश्य से हर साल अगस्त माह में होनेवाली देशभक्ति गीत प्रतियोगिता इस साल और अधिक आकर्षक तथा भव्य होगी. जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर और सीआईआई यंग इंडियंस के संयुक्त तत्वावधान में 18 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम* में 38वीं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर के हाई स्कूलों की टीमें शिरकत करेंगी. गैर फिल्मी देश भक्ति गीतों पर आधारित यह प्रतियोगिता जमशेदपुर में इतनी लोकप्रिय है कि इसका इंतजार रहता है. स्कूल बड़े उत्साह के साथ इसमें अपनी टीमों को शिरकत करने के लिए भेजते हैं क्योंकि इससे छात्रों का सांस्कृतिक और सांगीतिक परिष्कार के साथ राष्ट्रीय तादात्म्य भी प्रखर होता है. साथ ही स्कूलों की छवि में और निखार आता है क्योंंकि सामाजिक परिवेश में उनके देशप्रेम की भावना का सम्मान बढ़ता है.
18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन रेपिड एक्शन फोर्स, 106 बटालियन, सुन्दरनगर के कमांडेट श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा.
आयोजन में शिरकत करनेवाले गणमान्य – जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष मुंबई के राजेश जोशी, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, समाजसेवी अनिल अग्रवाल, राजेश मंगोतिया, दीपक भालोटिया, अरूण बाकरेवाल. जीएसटी के संयुक्त आयुक्त मिथिलेश कुमार, विनोद सिंह ,समाजसेवी राजेश गढ़वाल..
प्रेस वार्ता मेंं यंग इंडियंस के दिव्यांशु सिन्हा , विजय पाल भुल्लर , राजीव शुक्ला , जायंट्स के संदीप मुरारका , पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष कृपाल सिंह सोखी , एस मजूमदार , दुर्गा मित्तल , प्रहलाद राव , सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे ।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-