राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा कि अगर पीएम मोदी अपनी पार्टी के साथ 2019 लोकसभा चुनाव में दोबारा जीतकर आते हैं तो फिर आगे चुनाव होने की कोई गारंटी नहीं होगी। सीएम ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पीएम मोदी और आरएसएस का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है।
राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ में चुनावी जनसभा में गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर सीधा हमला बोला। गहलोत ने कहा, ‘मैं बड़ी गंभीरता से कह रहा हूं कि यदि मोदी अपनी पार्टी के साथ वापस चुनाव जीत कर आ गए तो आप यह बात दिमाग में रखें कि आगे चुनाव होने की कोई गारंटी नहीं होगी।’
इस दौरान गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस की सोच अपने विरोध को सहन नहीं कर पाती है। सीएम ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि बीजेपी और आरएसएस के लोग अपने विरोध को सहन नहीं कर पाते।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक