April 21, 2026

प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगी होली

Spread the love

वाराणसी। कांग्रेस ने पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के दौरे पर निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से काशी की यात्रा के दौरान नमामि गंगे की हकीकत जानेंगी। काशी के साढ़े सात घंटे के दौरे में वह पूर्वांचल के समीकरणों को साधेंगी।

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी 20 मार्च को सड़क मार्ग से मिर्जापुर से शीतला मंदिर पहुंचेंगी। वहां दर्शन के बाद महिला सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वह बोट से शूलटंकेश्वर मंदिर जाएंगी। यहां दर्शन पूजन के बाद वापस रामनगर पहुंचेंगी। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली भी जाएंगी। प्रियंका गांधी चुनार से सुबह नौ बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगी। 10 बजे सुबह शीतला मंदिर में दर्शन पूजन के बाद महिला समूह से मुलाकात करेंगी। 10:30 बजे शीतला मंदिर से शूलटंकेश्वर के लिए रवाना होंगी और 11 बजे शूलटंकेश्वर पहुंचेंगी। 12:25 बजे शूलटंकेश्वर से रामनगर स्टीमर से प्रस्थान करेंगी। 2:30 बजे रामनगर से अस्सी घाट और 3:30 बजे अस्सी से दशाश्वमेध घटप पहचेगी