राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में खेल हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। पता हो कि इस साल पद्म पुरस्कार के लिए 112 व्यक्तियों को चुना गया था, जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी। इससे पहले राष्ट्रपति ने 11 मार्च को एक पद्म विभूषण, आठ पद्म और 46 पद्मश्री पुरस्कार दिए थे।
राष्ट्रपति ने 11 मार्च को नौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। तब वर्ष 1984 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति ने शनिवार को पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर सहित भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
बता दें कि छेत्री ने हाल ही में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी को सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पीछे छोड़ा था। छेत्री ने तीन नेहरू कप, एएफसी चैलेंज कप और दो सैफ चैंपियनशिप अब तक जीते हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-