हरिद्वार पहुंचे सांसद एवं पूर्व सपा नेता अमर सिंह एक बार फिर से पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांध गए। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर है, इसमें सभी राजनीतिक दल तिनके की तरह बह जाएंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
निजी कार्यक्रम के तहत सांसद अमर सिंह हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वीआइपी घाट में गंगा दर्शन के साथ ही पूजा अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय देश में राष्ट्रवाद की बाढ़ है। जब बाढ़ आती है तो उसमें तिनके और छोटी मोटी चीजे प्रवाहित हो जाती हैं। तीव्र वेग और धारा में क्या टिकता है।
उन्होंने कहा कि इस समय मोदी जी की लहर है। जैसे गंगा मईया की लहर गोमुख गंगोत्री से निकली। इस लहर की तरह मोदी की लोकप्रियता के साथ उनके शौर्य की लहर है। पुरुषत्व की लहर है और देश अभीभूत है। उन्होंने कहा कि 2019 के इस लोकसभा चुनाव में मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक