वाराणसी- रोहनिया विधान सभा क्षेत्र में रोहनिया बाजार में रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह औढे ने विधानसभा की कुल 7.39 करोड़ रुपये से निर्मित होने जा रहे 50 सड़को का एक साथ सिलान्याश रोहनिया बाजार पर किया । शिलान्याश के इस अवसर पर बोलते हुए रोहनिया विधायक ने कहा कि किसी भी विधानसभा के विकाश का पैमाना यदि नापना है तो उस क्षेत्र या विधानसभा की सड़कों की भूमिका मुख्य होगी क्योंकि यदि क्षेत्र में बेहतर सड़के नही होगी तो आवागमन व उद्योग धंधे प्रभावित होंगे जिसका सीधा असर क्षेत्र व क्षेत्र वासियो के विकाश पर पड़ेगा । इसी को ध्यान में रखकर मैंने इस बात का निर्णय लिया कि मेरे विधान सभा की सड़कें बेहतर व उच्चगुडवता युक्त होगी इस दौरान मुख्य रूप से मनोज सिंह , वीरू , विपिन सिंह , अनन्त देव शर्मा , प्रमोद सिंह ,आलोक सिंह , घनशयाम , गिरी बाबा, रामलखन आदि विधानसभा प्रभारी मण्डल प्रभारी सेक्टर प्रभारी लोग मौजूद रहे ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-