लोकसभा चुनाव के मौसम ने दस्तक दे दी है और सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार का नायाब तरीका खोज रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मोदी वॉच बांटी गईं। पिछले दो दिन से भारत सरकार की 12 जनकल्याणकारी योजनाओं के जिक्र के साथ समय बताने वाली इस घड़ी को गंगाघाट से सटे गोदौलिया सहित कई इलाकों में दुकानदारों को बांटा जा रहा है।
बीजेपी कार्यकर्ता मोदी वॉच को दुकानदारों को देने के साथ लोगों से आग्रह भी कर रहे हैं कि वे इसे अपने दुकान में लगााएं। शहर के दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दुकानदारों के बीच पहली खेप में थोक में इसको बांटा जा रहा है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी इसी विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं।
2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के साथ वडोदरा से भी चुनाव लड़ा था। वाराणसी में तीन लाख 71 हजार से ज्यादा वोटों से आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के साथ मोदी ने वडोदरा सीट भी जीती थी। वडोदरा की सीट छोड़ने के बाद मोदी काशी का प्रतिनिधित्व संसद में करने के साथ देश के प्रधानमंत्री बने थे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-