*3 घरों में लगी आग गृहस्थी जलकर खाक*
*दाने-दाने को मोहताज हुए 3 परिवार के लोग*
*पश्चिम शरीरा कौशाम्बी।* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव में गुरुवार को विद्युत के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई है देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आस-पड़ोस के तीन घरों को अपने आगोश में समेट लिया जिससे तीन घरों की संपूर्ण गृहस्थी नगदी कपड़ा बर्तन विस्तर नगदी अनाज जलकर खाक हो गया है 3 घरों के परिवार के लोगों के सामने 2 जून रोटी की दिक्कत आ गई है
आग लगने की जानकारी मिलते हैं पश्चिम सरीरा थानेदार और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर अधिकारियों ने काबू पाया है तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था बताया जाता है कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा गांव निवासी धनराज महेश और भंडारी के घर में आग लगी थी परिजनों ने बताया कि बल्ब से निकली चिंगारी से आग लगी है और इस घटना में कपड़ा बर्तन बिस्तर चारपाई नगद रुपए जेवर आनाज आदि सब कुछ जलकर खाक हो गया है ग्रामीणों ने बताया कि इस अग्निकांड में 3 घरों में लाखों का नुकसान हुआ हैl

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-