*दहेज लोभियों ने विवाहिता को खिलाया सल्फास गंभीर*
*कौशाम्बी।**कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढा गांव निवासी जुल्फिकार की बेटी ईसरा सिद्दीकी की शादी सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों गांव निवासी तौहीद अहमद पुत्र सहीद अहमद के साथ 26 जुलाई 2021 को मुस्लिम रीत -रिवाज से सम्पन्न हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता ईसरा सिद्धिकी के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आएदिन गाली – गलौज मारपीट उत्पीड़न शुरू कर दिया। मामले की कई बार शिकायत विवाहिता ने अपने पिता से भी की लेकिन उसके बाद भी ससुराली जनों के दहेज की मांग कम नहीं हुई। 1 जून को सास ससुर ननंद नंदोई देवर पति आदि ने मिलकर विवाहिता इसरा सिद्दीकी को सल्फास खिला दिया और कहा कि तुम्हारा दर्द कम हो जाएगा विवाहिता की हालत बिगड़ने पर उसे मंझनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां होश आने के बाद विवाहिता ईसरा ने बताया कि ससुराली जनों द्वारा एक राय होकर उसे सल्फास खिलाया गया है। नर्सिंग होम के चिकित्सक ने भी सल्फास खिलाए जाने की पुष्टि की है। विवाहिता की बुआ शाहिना बेगम और मा शमा परवीन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दहेज लोभियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-