June 25, 2026

*240साल बाद मंदिर का आज से होगा विधिवत विस्तारीकरण*

Spread the love

वाराणसी। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ-कॉरिडोर के 7 किलोमीटर दायरे में सुरक्षा के  अभूतपूर्व व कड़े इंतजाम किये गए है।यहाँ बता दें कि सन 1780 में अहिल्याबाई होल्कर द्वारा इस ऐतिहासिक मंदिर के पुनरोद्धार के 240 साल बाद अब पीएम मोदी के करकमलों से मंदिर के विस्तारीकरण को पहनाया जा रहा अमलीजामा। कॉरिडोर शिलान्यास काशी वासियों के लिए  अविस्मरणीय पल होगा। इसी के साथ विश्व भर से काशी आने वाले सनातन धर्मियों को भी आज से मिलेगी बड़ी सौगात। मंदिर से गंगा घाट तक मिलेगा चौड़ा रास्ता।गंदगी विहीन कॉरिडोर में होगी यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं।यहाँ24घण्टे सुरक्षा के कड़े प्रबंध सँग कई व्यवस्थाएं होंगी ऑनलाइन।