June 16, 2026

2 साल से फरार गैंगस्टर का अपराधी गिरफ्तार-

Spread the love

थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी

2 साल से फरार गैंगस्टर का अपराधी गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री ए. सतीश गणेश महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी श्री राम सेवक गौतम महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त श्री राजेश पाण्डेय ज़ोन काशी महोदय व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय महोदय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा वारंटी एवं वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को दिनांक 04/09/2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

अभियुक्त का विवरण
शुभम पाल उर्फ कृष्ण पाल पुत्र गोपाल जी पाल निवासी CK 65/462 बड़ी पियरी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी

आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 14/2018 धारा 323,504,506 IPC थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
2. मु0अ0सं0 220/2019 धारा 307,34,506 IPC थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
3. मु0अ0सं0 02/2020 धारा 3(1) उ0 प्र0 गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1.उप निरीक्षक प्रीतम कुमार तिवारी
2.मुख्य आरक्षी विजय सरोज
3.आरक्षी भानु प्रताप
4.आरक्षी दिलीप कुमार सिंह