सम्पत्ति विवाद में 74 वर्षीय पत्नी ने अपने 76 वर्षीय पति की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में 74 वर्षीय एक महिला ने अपने 76 वर्षीय पति की हत्या कर दी।संपत्ति को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था।
पड़ोसियों के अनुसार दंपति के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब 76 वर्षीय पति राम पदरथ ने कथित तौर पर अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे के बजाय अपनी बहू के नाम कर दी।
घटना के सम्बंध में अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा ने बताया कि आरोपी 74 वर्षीय पत्नी शांति देवी का 76 वर्षीय पति राम पदरथ के साथ अपनी सारी संपत्ति बहू पूनम के नाम करने को लेकर काफी झगड़ा हुआ। इसके बीच 74 वर्षीय पत्नी शांति देवी ने 76 वर्षीय पति राम पदरथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-